सुंदरनगर (नितेश सैनी) : हिमाचल प्रदेश भाजपा के 5 बड़े नेताओ को प्रदेश कार्य समिति के लिए मनोनीत किया गया है। मनोनीत नेताओ में पूर्व मंत्री ठाकुर रूप सिंह, विधायक महेश्वर सिंह, पूर्व विधायक ख़ुशी राम बालनाटहा, पूर्व विधायक राकेश पठानिया व रिटायर सैशन जज मंहत राम चौधरी को शामिल किया गया है। माना जा रहा है की सभी बड़े नेताओ को मनोनीत करने से आने वाले विधानसभा चुनावो में पार्टी को लाभ मिलेगा।
वही सुंदरनगर में पूर्व मंत्री ठाकुर रूप सिंह को भाजपा प्रदेश कार्य समिति में मनोनीत करने की खबर मिलते ही ठाकुर के समर्थको में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। वही ठाकुर रूप सिंह ने बताया की जनता के प्रयास से ही सब संभव हो पाया है वही उन्होंने केंद्र व प्रदेश भाजपा हाई कमान का भी घन्यवाद किया है।