रिकांगपिओ (जेएस नेगी) : भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष देव ऋषि नेगी ने जिला के तीनों मंडलों के अध्यक्षों के साथ जिला कार्यकारिणी का गठन किया। किरण नेगी कानम को पूह मंडल अध्यक्ष, मंजरी नेगी रोघी कल्पा मंडल अध्यक्ष, मायूम नेगी पोंडा को निचार मंडल का अध्यक्ष बनाया गया।
इसी तरह प्रितम रेखा रिब्बा, मधुबाला चोलिंग, सनम पलमो चांसू व मीना नेसंग को उपाध्यक्ष बनाया गया। राम देवी चंगाव व कन्या खदरा को महामंत्री बनाया गया। रामपति दाखो, सत्या देवी खंवगी, अंजना नाथपा, दीपिका मूरंग व सुदर्शना सागंला को सचिव बनाया गया। इसी तरह मेहिनी देवी ब्रेंलेंगी को कोषाध्यक्ष, राधिका थाच को प्रवक्ता व कविता देवी बे्रलेंगी को कार्यालय सचिव बनाया गया।
शील वती, संजोग, अगंचुक, कांता देवी, मीना कुमारी, कुसुम लता, संज्ञा डोलमा, सती देवी, आशा, सलोचना, शशी कला, गंगा सरणी, हीराभगती, सुंदर देवी, सुशीला, उमा देवी, आशा देवी, वीना देवी को कार्य समिति सदस्य बनाया गया। सुनीता देवी, कुमारी प्रतिश्वरी ,चंद्र मणी, गंगा भगती, मीना कुमारी, देव सांकी, गंगा मनी, सुरेश, राधा, गीता ज्ञानी, सुरमा देवी, कमला, अराधना, बसंती को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।