सुंदरनगर (नितेश सैनी) : भाजपा के संगठनात्मक जिला सुंदरनगर द्वारा पूरे देश में चलाए जा रही तिरंगा यात्रा याद करो कुर्बानी का कार्यक्रम आगाज जवाहर पार्क सुंदरनगर से किया गया। इसमें सबसे पहले बाइक रैली के रूप में भारत माता के जय कारे करते हुए भाजपा कार्यकर्ता जवाहर पार्क से रवाना हुए और सारे सुंदरनगर शहर का चक्कर लगाया। बाईक रैली को मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। तदोपरांत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एमएलए, एमपी, जिला स्तर से लेकर मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं संग रैली में भाग लिया। इस रैली का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जंवाल ने सांसद राम स्वरूप शर्मा की अगुवाई में किया।
इस अवसर पर सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद किया गया। उसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों से उनके परिजनों से भी मिले। शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि आजादी के 70वें दिवस पर केंंद्र सरकार की 70 कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जन मानस को घर – घर में जाकर जागरूक करेंगे और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आदेशों के अनुसार यह कार्यक्रम पूरे देश में मनाया जा रहा है और कहा कि सभी धर्म जाती, पार्टी से ऊपर उठ कर देश तिरंगा है, हमें आज अपने नौजवानों अगली पीड़ी को इन स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के बारे में उनकी कुर्बानी से अवगत करवाना होगा। भाजपा देश में गांव गांव जाकर स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिवारों के पास जाकर उनका आभार और उनको सम्मानित करेंगे । हमे आज सभी को बताना होगा कि भारत माता के प्रति हमारी क्या जिम्मेवारी है। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष मास्टर वैरागी राम, नरेश, सोहन सिंह, दीपक सेन, अजय राणा, रमा वर्मा, नगर परिषद के पार्षदगण, पंचायत प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य व बीडीसी सदस्य मौजूद थे।