शिमला (एमबीएम न्यूज़) : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज रिलायंस कम्युनिकेशनस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह को मुंबई में वीडियो काॅल के माध्यम से रिलायंस की हाई स्पीड इंटरनेट सेवा 4जी का औपचारिक शुभारम्भ किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में 4जी सेवाएं शुरू करने के लिए रिलायंस कम्युनिकेशन को बधाई दी। इस सेवा के आरम्भ होने से राज्य के लोगों को तीव्रगति की इंटरनेट सेवा सुविधा उपलब्ध होगी।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रौद्योगिकी एवं वैश्विकरण के वर्तमान युग में ‘डिजीटल इण्डिया’ के उद्देश्य को हासिल करने तथा लोगों को जोड़ने की दिशा में दूरसंचार क्षेत्र की अहम भूमिका है,जो नए स्तरों के साथ चैथी पीढ़ी सेवाओं में प्रौद्योगिकी का नवीन मिश्रण है, जो सैल फोन के माध्यम से सूचना के हस्तांतरण तथा इंटरनेट क्षमताओं को और तीव्र एवं सस्ता बनाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में रिलायंस की यह पहल आज की बढ़ती आवश्यकताओं के अनुसार क्षमताएं एवं सेवाओं में वृद्धि जारी रखने की दिशा में कारगर साबित होगी।
मुख्यमंत्री ने देश भर में 4जी सेवाएं शुरू करने तथा सम्पर्क को बेहतर एवं तीव्र बनाने के लिए रिलायंस कम्युनिकेशन के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर रिलायंस कम्युनिकेशन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।