मंडी (नितेश सैनी): प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने व पुतला फूंकने पर धर्मपुर पुलिस ने विधायक महेंद्र सिंह व भाजपा के 500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विधायक महेंद्र सिंह व 500 भाजपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को एसडीएम ऑफिस के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। कुछ कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला भी फूंक डाला।
एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के आरोप में विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर व भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।