नालागढ़ (एमबीएम न्यूज): तांबा चोरी-हत्या का मुजरिम पुलिस हिरासत से फरार हो गया है। न्यायिक हिरासत में चल रहे नालागढ़ तहसील के ही रहने वाले सुनील कुमार की फरारी से समूचे पुलिस महकमे में हडक़ंप मचा हुआ है। मामला शाम का है। मुलजिम को कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया था, लेकिन इसी दौरान सुनील फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक जनवरी महीने में बद्दी से लादे गए तांबे के ट्रक को लूटने के मकसद से सुनील ने अपने साथियों के साथ पीछा गया। इसके बाद हरियाणा के शाहबाद के आसपास ट्रक चालक का मर्डर कर दिया गया था। इसके बाद गिरफ्त में आने पर सुनील न्यायिक हिरासत में चल रहा था। उधर सुनील की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी की हुई है। साथ ही सुनील के गांव में भी टीम की तैनाती कर दी गई है। उधर पुलिस कांस्टेबल को भी निलंबित किया जा सकता है। दूसरी तरफ डीएसपी साहिल अरोड़ा ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।