पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज़): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं व भ्रष्टाचारियों की सरकार चल रही है। सरकार के मंत्री और कई अधिकारी प्रदेश को लूटने में लगे है। वन व खनन माफिया के हाथों सरकार को गिरवी रख दिया गया है। खुद सीएम आय से अधिक संपति मामले में फंसे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद को इससे बचाने का प्रयास कर रहे है। मगर कानून के हाथ बहुत लंबे होते है। सती ने कहा कि जब स्कूटर व तेल के टैंकरो में सेब ढोए है। तो कानून तो अपना काम करेगा। इसके लिए अरूण जेटली व अनुराग ठाकुर को दोष देकर मुख्यमंत्री नहीं बच सकते।
सत्ती बद्रीपुर के शिव मंदिर धर्मशाला में भाजपा मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की भोली-भाली जनता को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है। प्रदेश की जनता जाग चुकी है। प्रदेश में रजवाड़ा शाही खत्म हो चुकी है। अब राजा तो प्रदेश के वोटर है। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पुलिस महकमे की नालायकी के कारण पड़ोसी राज्य से अपराधी हिमाचल में आकर हत्या कर रहे है। क्योंकि यहां पर कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। केंद्र की पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व की केंद्र सरकार घोटालो की सरकार रही है।
पूर्व की सोनिया-मनमोहन की सरकार का ताजा वीआईपी हेलीकाॅपटर घोटाला सोनिया गांधी के मायके इटली की कोर्ट ने सामने लाया है। इसके लिए भी मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे है। प्रदेश में भी घोटाला सरकार है। जबकि केंद्र की मोदी सरकार को दो साल का समय होने वाला है। जो पहले एक दूसरे को भ्रष्टाचारी कहते थे। वो विपक्ष के नेता एक साथ है। क्योंकि इन नेताओं की असलियत सामने आ रही है। एक भी आरोप विपक्ष को नहीं मिल रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। इसलिए इनको रास नहीं आ रहा है। अब तो मोदी सरकार के खिलाफ बिहार, उतर प्रदेश व अन्य राज्यो में कई भ्रष्टाचारी नेता गठबंधन कर रहे है।