बद्दी (एमबीएम न्यूज़) : दून भाजपा ने शुक्रवार को जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की तुलना शहीद भगत सिंह से करने पर प्रदर्शन करके शहर में रैली निकाली। दून भाजपा ने पार्टी कार्यालय से रैली को शुरु किया और नारेबाजी करते हुए पुराने बददी से होते हुए पटियाला बैंक पहुंची। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा श्रीकांत व पूर्व विधायिका विनोद चंदेल ने कहा कि कांग्रेसी सांसद शशि थरुर की तुलना शहीद भगत सिंह से करना राष्ट्रविरोधी ही नहीं दंडनीय अपराध है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी व इसके बडे नेताओं को जमकर फटकार लगाई और बददी शहर भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इसके अलावा भाजपाईयों ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे सीएम वीरभद्र सिंह को भी कोसा और तत्काल प्रभाव से उनका इस्तीफा मांगा। उन्होने कहा कि ऐसे मुददे पर सभी लोगों को पार्टी विशेष से उपर उठकर विरोध करना चाहिए ताकि राष्ट्रविरोधी ताकतें सिर न उठा सके। मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है और दून में जितने भी उदघाटन हुए हैं वह पूर्व धूमल सरकार की देन है।
इस अवसर पर पूर्व विधायिका विनोद चंदेल, डा श्रीकांत, बलबीर ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष हेमराज वर्मा, जिला सचिव बलविंद्र ठाकुर, हंसराज चंदेल, महामंत्री बलजीत नेगी, कांतिप्रकाश, सुभाष शर्मा, तरसेम चौधरी, प्रेम ठाकुर, हुकमचंद कश्यप, प्रीतम सैणी, परमिंद्र नेगी, अमित चंदेल, माया देवी, श्रवण चंदेल, पार्षद संदीप सचदेवा, भगतराम ठाकुर, कृष्ण कौशल, तेजाराम, माधोराम मैहता, अमर चंद थाना, रणजीत मैहता, रामलाल मैहता, देवराज चौधरी, कुलदीप राणा, राम आसरा, राम दित्ता, राजेंद्र झल्ला, बलबीत, तरसेम अक्कांवाली, विश्वनाथ, नरेंद्र सिंह, जगतार चंदेल, किरपाल सिंह, सीआर नेगी, योगराज ठाकुर, गुरदास चंदेल, योगेश, रामेश्वर, ताराचंद, दिलाराम, राकेश चंदेल, सुनील ठाकुर, ललित ठाकुर जगतराम, संतलाल, लाल चंद, हंसराज ठाकुर, हरिराम, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।