शिमला (एमबीएम न्यूज): हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कई नए चेहरों को टीम में जगह दी गई है। भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती की टीम में 8 उपाध्यक्ष हैं, जिनमें सांसद रामस्वरूप शर्मा, सरवीण चौधरी, रणधीर शर्मा, विपिन परमार, प्रवीण शर्मा, गणेश दत्त, राजीव भारद्वाज व रूपा शर्मा शामिल हैं। कृपाल परमार, चंद्र मोहन और राम सिंह को महासचिव बनाया गया है। कार्यकारिणी के आठ सचिवों में प्रवीण शर्मा, त्रिलोक जमवाल, कमलेश कुमारी, डेजी ठाकुर, हंस राज, रतन सिंह पाल, पायल वैध और विनोद ठाकुर शामिल हैं। पवन राणा फिर से संगठन मंत्री बनाए गए हैं।
पूर्व मंत्री व तेज तर्रार विधायक राजीव बिंदल को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। जबकि प्रवक्ताओं में विजय सिंह, गोविंद्र ठाकुर, अजय राणा, रितु सेठी, महेंद्र धर्माणी, हिमांशु मिज्ञा शामिल हैं। शशीदत को शिमला का सह मीडिया प्रमुख बनाया गया है। नरेंद्र अत्री हमीरपुर और राकेश धर्मशाला के सह मीडिया प्रमुख होंगे। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कपिल सूद को सौंपी गई है। कुल मिलाकर नई कार्यकारिणी में पहली बार कई युवा नेता शामिल किए गए हैं। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव इसी कार्यकारिणी की अगुवाई में लड़े जाएंगे और इसके मद्देनजर प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी कितनी कारगर साबित होती है, यह देखने वाली बात होगी।