बद्दी (एमबीएम न्यूज़) : दून भाजपा मंडल ने चुनावी प्रक्रिया व पंचायत समिति चयन संपन्न होने के बाद कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए सत्ता के सैमीफाईनल के जीत का दावा किया है। स्थानीय नीलम होटल में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, महासचिव बलजीत सिंह, चुनाव प्रभारी बलविंद्र ठाकुर व वरिष्ठ नेता हंसराज चंदेल ने कहा कि दून विस मेे 33 पंचायतों में 18 पंचायतों पर कब्जा किया है।
कांग्रेस को सिर्फ 10 पर सफलता मिली है जबकि 4 प्रधान सर्वसम्मति से बने हैं। बलविंद्र ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार उपप्रधानों में 19 पर बीजेपी ने कांग्रेस ने 10 व सर्वसम्मति से चार बने हैं। दून मंडल ने कहा कि जिप में दून विस के तहत पांच सीटें आती है जिसमें से भाजपा को दो, कांग्रेस को एक व महागठबंधन को दो पर सफलता मिली है। उन्होने कहा कि बी.डी.सी में भाजपा को 10, कांग्रेस को 10 व एक पर सांझा प्रत्याशी जीता है।
नालागढ़ बीडीसी में भाजपा को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष दोनो पद मिले जबकि धर्मपुर बीडीसी में एक मत से अध्यक्ष बनने से चूक गए। बी.डी.सी धर्मपुर के तहत पार्टी ने अपने और कांग्रेस के छह-छह सदस्य बराबरी के बताए। चुनाव प्रभारी ने कहा कि हमने सत्ता सैमीफाईनल जीत लिया है और मिशन 2017 को लोस चुनाव की तर्ज पर फतह कर लिया जाएगा। दून मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, पूर्व विधायिका विनोद चंदेल व वरिष्ठ नेता हंसराज चंदेल ने कहा कि भाजपा विचारधारा के इन सभी पंचायत प्रतिनिधियों की जीत पर सभी को बददी में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मेलन में विपक्ष के नेता व पूर्व सीएम, सांसद वीरेंद्र कश्यप व जिलाध्यक्ष के.एल ठाकुर को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। दून भाजपा ने ग्राम पंचायत सनेड, नंदपुर, लोदीमाजरा, मानपुरा, किशनपुरा, ढेला, लेही, थाना, भटौली कलां, साई, सौडी, कालुझिंडा, पट्टा बाडियां, भावगुडी, गोयला, टकरयाणा, दाडवा, कुठाड, गांगुडी में अपने प्रधान का जीत का दावा किया है वहीं कहा कि चार प्रधान निर्विरोध व गांवो के सांझे प्रत्याशी थे।