शिमला: एआईसीसी ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी गठित कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 177 पदाधिकारियों वाली कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। इनमें 19-19 उपाध्यक्ष व महासचिव, 69 सचिव और 13 जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के पुत्रों को कार्यकारिणी में खासी तरजीह मिली है। पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे व विधायक विक्रमादित्य सिंह, बृज बिहारी लाल बुटेल के बेटे व विधायक आशीष बटेल और दिवंगत केडी सुल्तानपुरी के बेटे विनोद सुल्तानपुरी को महासचिव नियुक्त किया गया है। पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं पूर्व मंत्री व सोलन के विधायक कर्नल धनी राम शांडिल को राज्य अनुशासन समिति के अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। वहीं पवन काजल, शर्मिला पटियाल, चेतराम ठाकुर और वीरेंद्र सूद को सदस्य नियुक्त किया गया है।
दरअसल हिमाचल में लोकसभा व विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। प्रदेश कांग्रेस के 19 उपाध्यक्षों में पूर्व विधायक अनीता वर्मा, जीआर मुसाफिर, चंद्र कुमार, ठाकुर सिंह भरमौरी, हर्ष महाजन, रवि ठाकुर, राम कुमार, विधायक राम लाल ठाकुर, हर्ष वर्धन चौहान , पवन काजल, नंद लाल, राजिंदर राणा, विनय कुमार, लखविंदर सिंह राणा, सुंदर सिंह ठाकुर, डा कैलाश पराशर, केहर सिंह खाची, वीरेंद्र धर्माणी और गीता नेगी शामिल हैं।
इसके अलावा विधायक जगत सिंह नेगी, विक्रमादित्य सिंह, आईडी लखनपाल, मोहन लाल ब्राक्टा, आशीष बुटेल के अलावा रजनीश किम्टा, केवल सिंह पठानिया, सुनील शर्मा, संजय अवस्थी, रघुबीर सिंह बाली, अजय सोलंकी, देवेंदर सिंह जग्गी, विनोद सुल्तानपुरी, चंद्र प्रभा नेगी, आश्रय शर्मा, महेश्वर चौहान सुमन वर्मा, चेतराम ठाकुर और विक्रम शर्मा डिक्की को महासचिव का जिम्मा सौंपा गया है। करण सिंह पठानिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस में 69 सचिव बनाए गए हैं। इनमें हरि कृष्ण हिमराल, राकेश चैहान, अनिनदर सिंह नौटी, मदन चैधरी, वीरेंद्र सूद, अजय वर्मा, अमित नंदा, यशपाल तनैक, हमिंदर ठाकुर, आशा कंवर, बलदेव ठाकुर, राज कुमार सोनी, विवेक कुमार, चंद्र शेखर वर्मा, धर्म सिंह पठानिया, भुवनेश्वर गौड़, चंद्र शेखर, रूमा कौंडल, जगदीश सिपहिया, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, ऐश्वर्या कटोच, आनंद कौशल, जीवन सिंह ठाकुर, नवनीत शर्मा, अरुण शर्मा, साजिद अली, अमित भरमौरी, वेद प्रकाश ठाकुर, पवन चैहान, निर्मला चौहान, वीरेंद्र ठाकुर, कमल पठानिया, राज कुमार अग्रवाल, राजीव कुमार, राज कुमार नीटू, बलविंदर सिंह बब्लू, सतीश बिट्टू, धर्मेंद्र, राजेंद्र वर्मा, संजीव कंवर, इंद्रजीत सिंह, सत्यजीत नेगी, सुधीर आजाद, धर्मेंद्र धामी, अशोक ठाकुर, विकास ठाकुर, राकेश चौहान, रिशव पांडव, राजेंद्र ठाकुर, केशव नाइक, चंद्र मोहन ठाकुर, आदित्य विक्रम सिंह, सुशांत कपरेट, पवन ठाकुर, आशिक मोहम्मद, देवेंद्र नेगी, संजीव कुठियाला, राज कुमारी सुनंदा, सरोज शर्मा, वासू सोनी, मोहिंदर स्तान, दलीप चौहान, राजेश राजा, देवेंदर शर्मा, राजिंदर शर्मा, रिता गुलेरिया, रमेश राव, विश्व राज चौहान, बिमला चौहान शामिल हैं।
कांग्रेस ने 13 जिलाध्यक्ष भी तैनात किए हैं। जितेंद्र चैधरी को शिमला शहरी, यशवंत छाजटा को शिमला ग्रामीण, नीरज नायर को चंबा, अजय महाजन को कांगड़ा, कुल्लू में बुद्धि सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी को मंडी,राजेंद्र जार को हमीरपुर,रंजीत सिंह राणा को ऊना, अंजना धीमान को बिलासपुर, शिव कुमार को सोलन, कंवर अजय बहादुर सिंह को सिरमौर, लाहौल स्पीति जैलसेन ठाकुर और उमेश नेगी को किन्नौर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
कुलदीप पठानिया को मुख्य प्रवक्ता बनाया है। वहीं दीपक शर्मा, रमेश चौहान, प्रेम कौशल, विजय डोगरा, डा राजेश शर्मा, अलक नंदा हांडा, डा जय कुमार आजाद, इंदु पटियाल, जितेंद्र शर्मा और अरुण शर्मा प्रवक्ता के पद पर जिम्मा संभालेंगे। स्थायी आमंत्रित सदस्य के तौर पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, एमपी आनंद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, आशा कुमारी, विद्या स्टोक्स, विप्लव ठाकुर, चंद्रेश कुमारी, कर्नल धनीराम शांडिल, कुलदीप कुमार, जीएस बाली, प्रतिभा सिंह, सुरेश चंदेल, कौल सिंह ठाकुर और राकेश कालिया को नियुक्ति दी गई है।
कार्यकारी समिति में सुधीर शर्मा, एचएस भज्जी, सत प्रकाश ठाकुर, सतपाल रायजादा, अनिरुद्घ सिंह, किशोरी लाल, रोहित ठाकुर, डा बीरू राम किशोर, सुरेंद्र भारद्वाज, सोहन लाल ठाकुर, संजय रतन, सुरेंद्र पॉल ठाकुर, किरनेश जंग, विनीत गौतम, नरेश चौहान , महेंद्र चौहान नमिता रौशन लाल, राहुल ठाकर, मनमोहन कटोच, सुरेश कुमार, गोकुल बुटेल, कुंजना सिंह, हरीश जनारथा, बृज मोहन सोनी, जय प्रकाश चौहान, रमेश ठाकुर, बिक्रम सिंह, अरुण शर्मा, प्रकाश ठाकुर, दीपक शर्मा, सोनिया चौहान,शर्मिला पटियाल,शशि शर्मा, रमेश चौहान,श्याम सिंह मेहता,नवीन तनवर,अतुल शर्मा,जगदीश झिंटा,राजेश पराशर,सुधीर भैक,शशि किरण और अमित पॉल सिंह को जगह मिली है।