पावंटा साहिब: पावंटा भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के तलबगारों ने नेताओं की मुश्किल बढ़ा दी है। वीरवार को मैराथन बैठक के बाद कुल 14 दावेदारों ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोकी है। जिनमें अरविन्द गुप्ता, दिनेश नेगी, अशोक चौधरी, कल्याण सिंह, मनीष तोमर, रछपाल सिंह, राकेश मेहरालु, अजय मेहता, शमशाद अली, रामलाल शर्मा, हितेन्दर कुमार, दिनेश चौधरी, नवीन शर्मा व कुलदीप शर्मा शामिल हैं।
जिला महामंत्री रामेश्वर शर्मा व चुनाव प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया की मंडल कोर कमेटी 5 नाम फाइनल कर हाई कमान को भेजेगी। देर शाम कोर कमेटी की बैठक होगी। जो 5 नाम चयनित होंगे, उनमे से एक नाम हाई कमान से चर्चा कर शुक्रवार 11 बजे प्रातः इसकी घोषणा की जाएगी। जिसके बाद कल भाजपा मंडल पावंटा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।
Latest
- दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ “टशीगंग” पहुंचे साइकिलिस्ट, शिमला से तय की 436 KM की दूरी
- जानिए मोहिनी एकादशी क्यों है खास, व्रत करने से मिलती है पापों से मुक्ति व गौ दान का फल
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक