ज्वालामुखी (मोनिका शर्मा) : जिला कांग्रेस प्रवक्ता वीके शर्मा ने कहा कि भारी जन सैलाब को देख कर भाजपा नेता बौखला गए हैं। ऊना में आयोजीत महा रैली में उमड़े जनसैलाब संगठन व सरकार के बेहतर तालमेल से भाजपा नींद व चैन हराम कर दिया है।
प्रदेश में हुए अपार विकास कार्यों पर प्रदेश की जनता ने ऊना की महारैली में शिरकत कर बढिय़ा सुशासन पर मोहर लगा दी। जहां एक और भाजपा के खेमे में खलबली मची है, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार चलाई जा रही जनहितैषी कार्यक्रमों को सहारा है। प्रदेश सरकार अपने अढ़ाई वर्ष के कार्यकाल में बेमिसाल मील के पत्थर स्थापित किए हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा जहा एक और जिले की जनता ने अपना समर्थन दिया वहीं प्रदेश के बाकी जिलों से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहित होकर इस रैली में भाग लिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश के सभी नेताओं का भी धन्यवाद दिया जिन्होंने इस रैली को ऐतिहासिक व अविस्मरणीय करने के लिए कर्मठता से कार्य किया।
संगठन प्रदेश की प्रभारी व महासचिव अंबिका सोनी, सचिव राजाराम पाल, प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खु और प्रदेश सरकार व प्रदेश संगठन पदाधिकारियों को भी बधाई देता है। जहां एक और भाजपा के झूठ का पुलिंदा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल व उत्साह को न तोड़ सका वहीं उमड़े जनसैलाब ने भाजपा नेतृत्व की प्रदेश चूलें हिला दी हैं।
प्रदेश में 2017 में फिर कांग्रेस सरकार बनाएगी। भाजपा के मंसूबेे कभी भी कामयाब नहीं होंगे। यूपीए सरकार ने पिछले 10 वर्षो के कार्यकाल में अभूतपूर्व कार्य किए जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले के सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया तथा प्रशासन व पुलिस द्वारा बेहतर ढंग से इस मैगा रैली को कामयाब बनाने के लिए पूर्ण सहयोग दिया इसके लिए इनका भी आभार वयक्त किया।