मंडी /विरेंद्र भारद्वाज
कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं है फिर भी आपस में कांग्रेसी लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस की अंतर्कलह खुलकर जनता के सामने आने लग गई है। मंडी में पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर करारे तंज कसे हैं। उन्होंने पत्रकारों के पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में न होते हुए भी आपसी लड़ाई से ग्रसित है। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता कभी आपस में चिट्ठियां लिखते हैं, कभी दिल्ली बैठे नेताओं को खत भेजते हैं तो कभी एक नेता दुसरे नेता के उपर पत्र बम्ब से हमला करने को तैयार बैठा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सरकार कोरोना के संकट में प्रदेश की जनता को बचाने के प्रयासों में लगी हैं। वहीं कांग्रेसी आपस में ही लड़ाई लड़ने में लगे हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस कोरोना जैसी महामारी के समय में भी अपनी राजनीति चमकाने में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले सरकार पर आरोप- प्रत्यारोप लगाती थी लेकिन अब कांग्रेस पार्टी केवल अपनी अंदर की लड़ाई में ही फंस कर रह गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनखर्चा बजट जल्द ही किसी अन्य विकास के कार्यों में लगाया जाएगा ताकि प्रदेश की जनता को इस पैसे से फायदा मिल सके।