चंबा,07 सितंबर : जिला में कोरोना से एक 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला शहर के साथ लगते जुलाहकड़ी मोहल्ले की रहने वाली थी। महिला अन्य रोगों से ग्रसित थी। 6 सितंबर को महिला का सैंपल लिया गया था। महिला मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन महिला की रिपोर्ट सोमवार सुबह पॉजीटिव आई। पॉजिटिव आने के बाद महिला को धर्मशाला के लिए रैफर किया गया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
सीएमओ (CMO) चंबा ने खबर की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि महिला अन्य रोगों से ग्रसित थी। महिला का कोविड टेस्ट लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को सुबह के वक्त आई। महिला को डीसीएच धर्मशाला के लिए रैफर किया गया। महिला की बीच राह ही मौत हो गई। चंबा में अब कोरोना से अब तक पांच मौते हो चुकी है। 6 सितंबर को लिए सैंपलों में 92 सैंपल में से पांच पॉजिटिव आए है। जबकि शेष सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव रही। इसके अलावा तीन लोगों ने कोरोना से जंग भी जीती है।