कुनिहार (दीपक चौधरी): उपमंडल की दावटी पंचायत में गांव फांजी के 46 वर्षीय कमल कुमार पर हमला करने वाला तेंदुए वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। तेंदुए के पकड़े जाने से क्षेत्र के लोगो में व्याप्त डर भी खत्म हो गया हैं।
ज्ञात रहे की कमल कुमार पेशे से वैल्डर हैं तथा दाड़लाघाट में कार्य करता हैं। सोमवार शाम साढ़े सात बजे दाड़ला घाट से अपने गांव लौट रहा था। अचानक पंचायत के कार्यालय के समीप शिव नगर में घात लगाए तेंदुए ने उस पर आक्रमण कर दिया। कमल ने फुर्ती दिखाते हुए अपने थैले से वैल्डिंग कार्य में काम आने वाले हथौड़े से तेंदुए पर जवाबी आक्रमण कर दिया।
तेंदुए व कमल की इस लड़ाई में जीत कमल की हुई व तेंदुए को जान बचा कर भागना पड़ा, लेकिन कमल कुमार भी इस लड़ाई में बुरी तरह घायल हो गया। जिस पर स्थानीय लोगो ने वन विभाग से इस तेंदुए को पकडऩे की मांग की थी।
विभाग द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए पिंजरा लगाया गया। जिसमें गत रात्रि वह आदमखोर तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग के अधिकारियो का कहना है कि तेंदुए को समीप के चिडिय़ाघर को सौंपा जाएगा।