नाहन (एमबीएम न्यूज़): सैन्य क्षेत्र के आरपी गेट-2 पर आर्मी जवानों व महिला पुलिस कर्मी के बीच धक्का मुक्की व गाली गलौच के क्रॉस मामले दर्ज हुए है। महिला पुलिस कर्मी बबीता कुमारी की शिकायत पर आर्मी जवानों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341,354 (ए),504,506 व 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महिला पुलिस कर्मी ने आर्मी जवानों पर बदसलूकी व थप्पड़ मारने आदि का आरोप लगाया है। साथ ही आर्मी जवानों पर महिला पुलिस कर्मी से छेड़छाड़ का आरोप भी लगा है। सूत्रों के मुताबिक यह मामला काफी तूल पकड़ रहा था , लिहाजा पुलिस को अब मामले दर्ज करने पड़े है।
उधर फर्स्ट पैरा के कमांडेंट की शिकायत पर पावंटा साहिब में तैनात महिला पुलिस कर्मी बबीता कुमारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है कि 25 फरवरी व 9 मार्च को उसने आर्मी के जवानों के साथ धक्का मुक्की के साथ साथ गाली गलौच की है। इस पर महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 के तहत मामला दर्ज किया है।