ऊना (एमबीएम न्यूज) : बंगाणा क्षेत्र के धुंधला में खाना पका रही एक विवाहित महिला गैस सिलेंडर की आग से बूरी तरह से झुलस गई। महिला को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का खुलासा नही हो पाया है। पुलिस घायल महिला के ब्यान कलमबद्ध करने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार धुंधला निवासी पूनम शर्मा(36) शनिवार सुबह अपने घर की रसोई में खाना पकाने लगी। इतनें में अचानक ही गैस सिलेँडर ने आग पकड़ ली। जिससे वह आग की चपेट में आ गई। पूनम के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हुए और कड़ी मश्क्कत कर आग को बुझाया और पूनम को आग से बाहर निकाला। पूनम आग में बुरी तरह से झुलस गई और उसके शरीर में गहरे घाव हो गए हैं। 108 रोगी वाहन की मदद से घायल हालत में उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।
सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायल को अस्पताल में उपचार दिया गया है। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घायल महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है और घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। उसकी बेटी कॉलेज में पढऩे गई हुई थी। उधर, एसपी अनुपम शमा्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल महिला के ब्यान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। मामले को लेकर परिजनों के ब्यान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।