हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : डाईट गौना करौर में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई है जिसका शुभारंभ डाईट के प्रिंसीपल जगदीश कौशल ने किया। गुरूवार को जेबीटी प्रशिक्षुओं की अंर्तसदनीय प्रतियोगिता में रस्सा कस्सी में नेहरू सदन ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता जीत ली है जबकि दूसरे स्थान पर पटेल सदन रहा। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गांधी सदन की वीना ने प्रथम स्थान तथा नेहरू सदन की आरती राजा ने दूसरा तथा पटेल सदन की मानदेयी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जबकि लड़कियों की ल बी-कूद में पटेल सदन की मानदेई ने प्रथम स्थान तथा गांधी सदन की वीना ने दूसरा तथा नेहरू सदन की आरती राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लमन दौड़ में नेहरू सदन की सविता ने पहला, गांधी सदन की अनुराधा ने दूसरा तथा नेहरू सदन की अंजु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में शास्त्री सदन की छानो देवी,पटेल सदन की वना तािा शास्त्री सदन की गुरदेई ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊँची कूद प्रतियोगिता में गांधी सदन की वीना,नेहरू सदन की अंजना तथा शास्त्री सदन की छानो देवी ने क्रमश: पहला,दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।