नाहन (एमबीएम न्यूज): जिला के संरक्षित जंगलों से लगातार देवदार के हरे पेडों पर कुल्हाड़ी चलने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में राजगढ़ उपमंडल के ठंडीधार में देवदार के तीन दरख्तों पर कुल्हाड़ी चला दी गई है। हालांकि विभाग की टीम ने ही वन काटुओं को दबोचा, लेकिन अब वन परिक्षेत्र हाब्बन बीट के वन खंड अधिकारी जय सिंह की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।
काटे गए देवदार के दरख्तों की कीमत 2,45,400 रूपए आंकी गई है। वन खंड अधिकारी जय सिंह ने पुलिस को बताया कि कल्याण सिंह, रूप सिंह व नरेंद्र सिंह को विभाग की टीम ने देवदार के पेड़ों को काटते व उनका चिरान करते हुए पकड़ा। एसपी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि पेड़ काटने के मामले में आगामी छानबीन जारी है।