ऊना (एमबीएम न्यूज़) : गांव कुरियाला में एक नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़़ गई। तबीयत बिगडऩे पर पीडि़ता को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुरियाला निवासी 36 वर्षीय रीना ने शुक्रवार रात को अज्ञात कारणों से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को पता चलते ही उसे तुरंत ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीडि़ता को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
उधर एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की कर रही है। पीडि़ता के ब्यान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। अभी तक जहरीला पदार्थ निगलने के कारणों का खुलासा नही हो पाया है। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।