चौपाल, 04 मार्च : उपमण्डल में 22 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान कुलदीप कुमार पुत्र लायक राम, ग्राम कोठी, डाकघर मालत, तहसील कुपवी जिला शिमला के रूप में हुई है। युवक संस्कृत कॉलेज सरांह का छात्र था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक बुधवार को रात करीब दो बजे सरांह गाँव में एक व्यक्ति के घर में घुसा और एक लड़की को कहने लगा कि मैं तुझसे प्यार करता हूँ और शादी करना चाहता हूँ। परन्तु लड़की ने इंकार किया, गुस्से से लाल पीला होकर युवक ने लड़की को धमकी दी और चाकू से युवती के गले पर चोट पहुंचाई। जब लड़की चिल्लाई तो युवक वंहा से भाग गया। परिजन घायल लड़की को सिविल अस्पताल चौपाल लेकर गए जिसके बाद पुलिस थाना चौपाल में मामला दर्ज करवाया गया।
उसके बाद वीरवार सुबह 9 बजे पुलिस को सुचना मिली कि सरांह में एक युवक ने फंदा लगाया है। सुचना मिलते ही एसएचओ चौपाल रविन्द्र लाल अपनी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। जानकारी है कि जिस लड़की के घर में देर रात को युवक घुसा था ये भी उन्ही का अन्य मकान है जहां कुलदीप ने फंदा लगाया है।
उधर डीएसपी चौपाल राजकुमार ने बताया कई पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन युवक ने खुद भी सुसाइड कर लिया। मृतक युवक के शव को भी कब्जे में लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।