शिमला (एमबीएम न्यूज) : बंगलूरू में अफ्रीका के युगांडा की युवती की प्रदेश के इंजीनियर ईशान ने निर्मम हत्या की है। एमटेक की पढाई पूरी करने के बाद ईशान नौकरी की तलाश में बंगलूरू गया था। इन सनसनीखेज वारदात ने बंगलूरू की अंग्रेजी न्यूज वेबसाईट पर हंगामा मचाया हुआ है। पीडित छात्रा युगांडा की रहने वाली थी। जिसकी सैक्स के बाद पैसों के लेनदेन को लेकर ईशान से झडप हो गई। बंगलूरू मिरर वेबसाईट के मुताबिक ईशान ने चाकू से युगांडा की छात्रा पर 18 वार किए। पीडित लडकी कॉल गर्ल के तौर पर सक्रिय थी।
खबर के मुताबिक ईशान ने युगांडा की छात्रा को एमजे रोड से पिक किया था। पीडित फ्लोरेंस सैक्स के बाद 5 हजार की बजाय 10 हजार की मांग कर रही थी। यह भी बताया जा रहा है कि अफ्रीकन देशों के छात्र काफी संख्या में मौके पर पहुंच गए जिन्होंने ईशान की भी धुनाई की। पुलिस आयुक्त प्रवीण सूद ने भी मौकेे का जायजा खुद लिया। यह वारदात बुधवार-वीरवार रात की है। 24 साल की फ्लोरेंस भी बंगलूरू में पढने आई थी जो यहां बैचलर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की पढाई कर रही थी।
बंगलूरू मिरर के मुताबिक मौके पर काफी माहौल तनावपूर्ण था क्योंकि अफ्रीका देश से संबंधित छात्र काफी संख्या में इकट्टा हो गए थे। जो पुलिस से ईशान को अपने सुपुर्द करने की मांग कर रहे थे। इस पर पुलिस ने कुछ विदेशी छात्रों को भी हिरासत में लिया। 30 वर्षीय ईशान से पुलिस ने गहनता से पूछताछ की। इसके बाद ही ईशान ने सैक्स की सौदेबाजी का खुलासा किया। सनद रहें कि बंगलूरू शिक्षा के क्षेत्र में एक बडा हब्ब बना है। कई देशों के छात्र भी यहां पहुंचते है।