मंडी (वी.कुमार) : शुक्रवार को पुलिस रिमांड की मियाद पूरी होने के बाद रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार जज गौरव शर्मा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मंगलवार की रात सुंदरनगर में जज गौरव शर्मा को 40 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद बुधवार की शाम आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। शुक्रवार को मंडी में ही अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायधीश के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए है।
इसी बीच धीरे-धीरे वायरल हो रही दो ओडियो क्लिपस भी एमबीएम न्यूज नेटवर्क को मिली है। चूकिं इन ओडियो क्लिपस की प्रामणिक सत्यता की जांच हो रही है लिहाजा पाठकों से सीधे-सीधे इन क्लिपस को सांझा नहीं किया जा सकता। अलबत्ता इसके कुछ अंश शब्दों में बताए जा सकते है।
ओडियो क्लिपस के अंश
एक ओडियो क्लिप 1 मिनट 19 सैकेंंड का है। इसमें जज व शिकायतकर्ता के बीच बातचीत है। इसमें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जज ने शिकायतकर्ता को फोन कर मुलाकात करने को कर रहे है। शाम को 7 बजे घर आने को कहा जा रहा है। जिसमें शिकायतकर्ता कह रहे है कि वो मंडी की तरफ गए है। लिहाजा जज ने कहा मुलाकात कल भी हो सकती है। दूसरी ओडियो क्लिप 7 मिनट 16 सेकेंड की है। इसमें यह प्रतीत होता है कि शिकायतकर्ता को जज ने चैंबर में मुलाकात के लिए बुलाया है। इस मुलाकात के दौरान शिकायतकर्ता ने अपने फोन की रिकार्डिंग ऑन रखी।
बातचीत में जज को यह कहते साफ सुना जा रहा है कि वह (शिकायतकर्ता) कोर्ट कचहरी में काफी समय व्यतीत करते है जिससे शायद कारोबार भी प्रभावित होता होगा। इस क्लिप में जज साहब बता रहे है कि वह अमृतसर के रहने वाले है। साथ ही शिकायतकर्ता से भी जान पहचान बढा रहे है। गौरतलब है कि वीरवार शाम यह खबर आई थी कि स्टेट विजीलेंस जांच टीम ने इस गंभीर मामले से जुडे दो ओडियो क्लिप कब्जे में लिए है।
सूत्रो के मुताबिक मंडी जिला में दोनो कथित ओडियो क्लिपस व्हास्टअप पर वायरल हो रहे है। यहां यह भी स्पष्ट करना जरूरी है कि एमबीएम न्यूज नेटवर्क द्वारा कतई भी इन ओडियो क्लिपस की सत्यता अपने स्तर पर नहीं की जा रही है।