चम्बा (एमबीएम न्यूज़) : जिला चम्बा की बरौर पंचायत निवासी एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में बरामद हुआ है। बताया जा रहा है क़ि मृतक ने अपने ही घर में फंदा लगाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान लोकिन्दर निवासी बरौर के रूप में हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी मिली है कि इस व्यक्ति ने अपने ही कमरे फन्दा लिया। थाना प्रभारी चम्बा दिनेश धीमान मामले की छानबीन कर रहे है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।