राजगढ़ (एमबीएम न्यूज): मंगलवार दोपहर डिब्बर के लेऊ कुफर सडक़ हादसे में 25 वर्षीय विकास पुत्र केशव शर्मा की सोलन अस्पताल में मौत हो गई है। हादसे में 27 वर्षीय महिला रीना देवी पत्नी महेंद्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। हादसे में घायल महेंद्र सिंह पुत्र लायक राम का उपचार सोलन अस्पताल में चल रहा है। हादसा करीब साढ़े 12 बजे हुआ था।
उधर योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है। साथ ही मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुसाफिर ने घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
सनद रहे कि राजगढ़ उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र में देर दोपहर पिकअप गहरी खाई में लुढक़ गई थी। हादसे के वक्त वाहन में एक दंपत्ति समेत तीन व्यक्ति सवार थे। हादसे के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।