सोलन (एमबीएम न्यूज): सालों बाद बर्फ के दीदार पाकर शहरवासी खुशी से फूले नहीं समाए। शनिवार दोपहर बाद यहां भी हल्का हिमपात दर्ज हुआ है। तापमान में गिरावट दर्ज हो गई है। पहले ही शहर ठंड की चपेट में था। अब बर्फबारी के बाद शीतलहर की चपेट में आ गया है। राजधानी में भी बर्फबारी रिकॉर्ड तोडऩे की तरफ बढ़ रही है, क्योंकि लगातार हिमपात जारी है।
साढ़े चार हजार फुट ऊंचाई वाले अधिकांश क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। सालों बाद शहर में हुई बर्फबारी से चहके लोगों ने धड़ाधड़ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करना शुरू कर दिया। यहां तक की कुछ लोग फेसबुक के लाइव फीचर का भी इस्तेमाल करते नजर आए।