शिलाई (एमबीएम न्यूज): उपमंडल की झकांडो पंचायत के दियुनल गांव में 35 वर्षीय गर्भवती महिला उर्मिला देवी ने जहर निगल लिया है। नाजुक हालत में महिला को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया है। घटना सुबह की बताई जा रही है।
यह भी पता चला है कि महिला 8 बच्चों की मां है। यह बात जांच के बाद ही सामने आएगी कि क्या महिला ने गलती से जहर निगला या नहीं। इसके अलावा कहीं महिला पर गर्भवती होने का दबाव तो नहीं बना था।
अंतिम समाचार के मुताबिक महिला बयान देने के लिए फिट नहीं थी। महिला के बयान के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकती है। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।