शिमला, 29 जून : ठियोग तहसील के देहा थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने गुस्से में आकर कीटनाशक खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गयी। स्थिति खराब होते हुए परिजनों ने मोहिंदर सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मोहिंदर सिंह की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।घटना देहा के गनेना गांव की है।
पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। सोमवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। मोहिंदर ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद गुस्से में आकर उसने घर में सेब के स्प्रे के लिए रखी कीटनाशक दवा पी लिया।
जांच अधिकारी ने बताया कि इस घटना को लेकर आईपीसी की धारा 309 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।