मुंबई : हिमाचल से संबंधित सिने स्टार प्रिटी जिंटा आज करीब 40 मिनट मुंबई के ट्रेफिक में फंसी रही। इस बाबत प्रिटी ने टिवटर पर कमेंट कर ट्रेफिक की स्थिति को बयां किया। साथ ही जाम में फंसी तस्वीर को भी अपलोड किया। प्रिटी ने बताया कि करीब 40 मिनट तक उनकी गाड़ी ट्रेफिक में फंसी रही। इस दौरान वाहन रेंगते-रेंगते चले।
जाम के कारण लोगों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी। बता दें कि प्रिटी जिंटा हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखती है, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर एक मुकाम हासिल करते हुए कई हिट फिल्म दी है। प्रिटी की मुस्कुरहाट के दौरान उनकी गालों पर पड़ने पर डिंपल हर किसी को उनका दिवाना बना देते हैं।