रिकांगपिओ (जेएस नेगी) : जिला मुख्यालय के स्व देवराज नेगी चौक पर पूर्व राज्य मंत्री स्व देवराज नेगी की 22 वीं पुण्यतिथि मनाई गई । इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सहित कई लोगो ने स्व नेगी को याद किया व उन के प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर देवराज नेगी मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष जोगिंद्र नेगी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा एंव स्व. देवराज नेगी की पत्नी सुशीला नेगी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सरोज नेगी, सचिव ललिता पंचारस, कल्पा खंड महिला अध्यक्ष विमला नेगी, कांग्रेस कमेटी सचिव अध्यक्ष बलदेव नेगी, पूर्व सचिव हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस शांति स्वरूप पंचारस, पूर्व महासचिव युवा कांग्रेंस ठाकुर विष्ठ, कृष्णदेव बांरगपा, उपप्रधान कल्पा राज कुमार, छेरिंग दास सहित स्व नेगी के परिवार के अन्य सदस्यों सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
गौर हो कि स्व देवराज नेगी प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे है। वर्ष 1985 मे प्रथम बार विधायक बने थे। उसके बाद 1986 मे विधानसभा उपाध्यक्ष,1988 मे राज्य मंत्री जनजातीय विभाग बने । 22 वर्ष पूर्व उच्च मार्ग -5 पर तरांडा के पास वाहन दुर्घटना मे उन की मृत्यू हुई थी। हर वर्ष इसी दिन नेगी के प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हे याद किया जाता है।