शिमला (एमबीएम न्यूज) : जिले की रोहडू तहसील के अंतर्गत रोहड़ू-चडग़ांव सडक़ मार्ग पर मक्खीनाला नामक स्थान में लोगों से खचाखच भरा एक टैंपो खाई में लुढक़ गया। दोपहर बाद हुए इस हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं। इन्हे सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया हैं। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। टैंपो में दो दर्जन के करीब लोग सवार थे।
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये सारे नेपाली मजदूर थे, जो चडग़ांव जा रहे थे। एक तीखे मोड़ पर चालक ने टैंपो पर से नियंत्रण खो दिया और यह बेकाबू होकर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त टैंपो से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों की स्पष्ट वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।