ऊना (एमबीएम न्यूज़) : सदर थाना ऊना के तहत सुनेहरा गांव की एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला को ऊना अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 9 बजे सुनेहरा निवासी सुलेखा ने अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया।
तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां गंभीर हालत में महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि महिला की हालत नाजूक बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं परिजनों के ब्यान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।