शिमला (एमबीएम न्यूज़) : राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व खुशी एवं प्रसन्नता तथा बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि दीपावली का त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा तथा समृद्धि देगा। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार आपसी स्नेह तथा भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली देश के प्रमुख त्यौहारों में से एक है और सभी क्षेत्रों एवं धर्मों के लोग इसे मनाते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को सुरक्षित एवं खुशियों से परिपूर्ण दीपावली को परम्परानुसार मनाने की सलाह दी है।
मंत्रीमंडल के सभी सदस्यों तथा मुख्य संसदीय सचिवों ने भी दीपावली के इस शुभ अवसर पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
Latest
- बिलासपुर में बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर लूटे महिलाओं से गहने
- हमीरपुर में 24 वर्षीय युवक ने खुद पर किया चाकू से वार, मौत
- 112 मेडिकल स्नातक भारतीय सशस्त्र बलों में सम्मिलित, AFMC के 58वें बैच की पासिंग आउट परेड
- टांग गंवा मासूम बहनों के प्राण बचाने वाले युवक की वीरता, नेताओं के मुख से नहीं निकले दो शब्द….
- हमीरपुर : अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत