नाहन (एमबीएम न्यूज) : शक्ति संस्था नाहन ने हाउसिंग बोर्ड स्थित झुग्गी झोपडिय़ों वालों को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही उनके बच्चों को कापी, पेंसिल व किताबें बांटी। जानकारी देते हुए संस्था की निदेशिका कामिनी जसवाल ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि संस्था की तरफ से मनोवैज्ञानिक शालिनी चौहान ने बच्चों के अलावा महिला व पुरुषों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने लोगों से आहवान किया वह अपने बच्चों स्वच्छ रखें। अपने आसपास कूड़ा-कर्कट न फैलाए। इससे कई बीमारियां जन्म लेती हंै। कूड़ा एकत्रित कर कूड़ेदान ही में डाले। खुले में शौच न करें। क्यों इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है।
इसके अलावा अुर्जन व मोनिका ने बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को बताया कि देश महात्मा गांधी को बापू जी के नाम से जनता है। उन्होंने देश को आजाद कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई। संस्था की निदेशिका कामिनी जसवाल ने बताया कि उनका लक्ष्य झुग्गी झोपडिय़ों के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि यह लोग अनपढ़ व गरीब होते हैं जो इस बात से अनजान है कि साफ सफाई रखने से हम कई घातक बीमारियों से बच सकते हैं। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, शक्ति चौहान, वेदिका, संदीप कुमार, तान्या, मनीष, राजीव, राहुल, अक्षय, दिनेश व सुनीता ने भाग लिया।