चंबा(एमबीएम न्यूज) : एक विवाहिता महिला ने परेल पुल के समीप रावी नदी में छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। मामला रविवार सुबह का हैं। बताया जा रहा हैं कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। इसी वजह से महिला ने अपनी जान दे दी।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग के कर्मचारियों ने सर्च अभियान के जरिए महिला को एक किलोमीटर की दूरी पर तलाश लिया। लेकिन, महिला की पानी में ही मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका पोस्टमार्टम करके शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। महिला की पहचान अनीता देवी पत्नी कैलाश कुमार निवासी भगतपुर सरोल के तौर पर हुई है।
मृतक अनीता देवी के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह पांच बजे के करीब घर से बाहर निकल आई थी। उसके बाद उन्हें पता चला कि अनीता कुमारी ने परेल पुल से रावी नदी में छलांग लगा ली है। उसके बाद परिजनों ने अनीता को पानी में ढूंढऩे की काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें पानी में महिला का कोई अता पता नहीं लगा।
उसके बाद परिजनों ने पुलिस व अग्रिशमन विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया। इसी दौरान दमकल व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर सर्च अभियान जारी किया। टीम ने एक घंटे के बाद उक्त महिला का शव ढूंढ लिया। शव मिलने के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है।
एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला के छलांग लगाने के पीछे के कारणों का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।