चंबा (एमबीएम न्यूज) : जांघी पंचायत निवासी एक महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके चलते इस महिला की तबीयत बिगड़ गई। इस महिला का जिला अस्पताल चंबा में चल रहा हैं। वही, पुलिस ने महिला के ब्यान के आधार पर छानबीन शुरू कर दी हैं।
सरोज पत्नी अर्जुन गांव तराला ने गलती से विषैला पदार्थ गटक लिया, जिसके चलते उसकी तबीयत बिगडऩे लगी। इस बारे उसने अपने परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने तुरंत महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल चंबा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को एडमिट कर लिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डी जीवानंद चौहान ने भी इसकी पुष्टि की हैं।