नाहन – नेशनल हाईवे – 72 पर माता बालासुंदरी के साथ लगते बोगरियाघाट के जंगल से एक और इमू मिला है। इस इमू को अब गौसदन के कर्मियों ने पकडा है। सोमवार को गौसदन प्रबधंन द्वारा पकडे गए इमू को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक पशुपालन विभाग की सहायक निदेशक एवं पशु क्रुरता निवारण समिति की सचिव डा. नीरू शबनम को कर्मियों ने गौसदन के समीप जंगल में इमू के होने की सूचना दी थी। इसके बाद सहायक निदेशक ने कर्मियों ने गौसदन के समीप जंगल में इमू के होने की सूचन दी थी। इसके बाद सहायक निदेशक ने कर्मियों को इस बारे उचित दिषा निर्देश दिए। तत्पश्चात कर्मियों ने इमू को खोजने का कार्य शुरू किया, जिसमें उन्हें सफलता हाथ लगी। बोगरियाघाट के जंगल में यह इमू कर्मियों के हाथ लगा। इमू को मामूली चोटें भी आई थी, जिसका गौसदन में लाने के बाद उपचार किया गया। शाम के वक्त वन विभाग की टीम गौसदन में पहुंची, जहां कर्मियों ने उक्त इमू को वन विभाग के हवाले कर दिया। सूत्रों की मानें तो आज पकडे गए इमू को भी रेणुका जी स्थित चिडियाघर भेजा जा रहा है।
Previous Articleधूमधाम से मनाया ईद-उल-जूहा का त्यौहार
Next Article दो दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो घायल