चंबा, 6 जून : जनपद में वीरवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां टाटा सूमो के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन की मौत जबकि छह गंभीर रूप से घायल हुए है।
![](http://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2024/06/ACCIDENT-1.jpg)
जानकारी के अनुसार हादसा राख-बिंदला-धनाड़ा मार्ग का है, जहां अचानक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को निजी वाहनों के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। हादसे में 3 की मौत और 6 व्यक्ति घायल बताए जा रहे है।
वहीं जांच अधिकारियों ने बताया कि हादसे में दो की मौके पर मौत हुई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा है। घायलों का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में जारी है। वहीं पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है।
@K1