नाहन (एमबीएम न्यूज): सिरमौर के भाजपा नेता व प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव भंडारी का पार्टी ने रुतबा बढ़ाया है। अब भंडारी को केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड में बतौर निदेशक मनोनीत किया है। यह तैनाती तीन साल के लिए दी गई है। भाजपा नेता राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। मौजूदा में लंबे अरसे से जामन की सैर पंचायत के प्रधान भी हैं।
उधर भंडारी की नियुक्ति से पच्छाद भाजपा भी चहक उठी है। मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री राजपाल ठाकुर, किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव सुनील शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर व जिला महासचिव सुनील ठाकुर, कोषाध्यक्ष सदानंद पुंडीर, मंडल सचिव नरेश कौशल इत्यादि ने संयुक्त बयान में भंडारी को इस नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा इत्यादि का इस मनोनयन पर आभार प्रकट किया।
पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सिरमौर को भी बागवानी के क्षेत्र के काफी फायदा मिलेगा।