शिमला (एमबीएम न्यूज): हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने सात मोर्चों के चीफ नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कमान इंदू गोस्वामी को सौंपी गई है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राज्य अध्यक्ष पद पर डॉ. सिकंद कुमार को काबिज किया गया है। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रह चुके बलदेव भंडारी को पुन: राज्य किसान मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान इस बार विशाल चौहान को सौंपी गई है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष पद पर सूरत नेगी, ओबीसी मोर्चा राज्य अध्यक्ष के पद पर उत्तम चौधरी व भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मोहम्मद राज बली को कमान दी गई है।