नाहन, 24 मई : हिमाचल प्रदेश के छोटे से शहर नाहन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की रैली की 26 मई की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चंबा ग्राउंड (Chamba Ground Nahan) में सभा स्थल पर पंडाल सजने लगा है। बताया जा रहा है कि ये पंडाल शनिवार शाम तक तैयार कर लिया जाएगा। 24 मई को चौगान मैदान (Chowgan Nahan) में प्रधानमंत्री की रैली की वजह से कांग्रेस को सभास्थल को चंबा ग्राउंड शिफ्ट करना पड़ा। क्योंकि भाजपा का भव्य पंडाल उतरने में समय लगेगा।
हालांकि, चौगान मैदान से भी शनिवार शाम तक पंडाल को अन इंस्टॉल कर लिया जाएगा। कांग्रेस इस मैदान का इस्तेमाल पार्किंग के लिए कर सकती है। बेशक ही इंडिया गठबंधन ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, लेकिन कांग्रेसी राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री के रूप में देखते हैं।
हिमाचल की ताजा खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा WhatsApp चैनल
उधर, जहां तक ट्रैफिक व्यवस्था का सवाल है तो रविवार को भी शहर में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लग सकता है। लिहाजा, शहरवासियों को रविवार के कार्यक्रम भी सोच कर ही तय करने चाहिए, क्योंकि दिक्कत आ सकती है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री की रैली 12ः30 बजे से पहले ही निपट गई थी। लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू होने में 3 से 4 घंटे का अतिरिक्त वक्त लगा।
इसी बीच कांग्रेस के स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि राहुल गांधी की रैली भव्य होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी जनसभा को संबोधित करेंगे। सोलंकी ने कहा कि राहुल गांधी पहली बार नाहन आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं में जोश व ऊर्जा है।
@R1