चंबा (एमबीएम न्यूज): परेल पुल से छलांग लेने वाले युवक का शव रविवार को भी नही मिल पाया। पुलिस विभाग द्वारा सर्च ऑपरेशन लगातार जारी हैं। लेकिन, पुलिस को भी अभी तक युवक का शव बरामद नही हो पाया हैं।
उल्लेखनीय हैं कि मानसिक रूप से पीडि़त एक युवक ने शुक्रवार देर रात चंबा-पठानकोट मार्ग पर स्थित परेल पुल में जाकर छलांग ले ली थी। लिहाजा, उस वक्त से ही पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी। युवक शहर के नजदीक सुल्तानपुर मोहल्ले का रहने वाला हैं। वही, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।
बताया जा रहा हैं कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। इससे पहले भी आत्महत्या के प्रयास युवक कर चुका हैं। बहरहाल, शुक्रवार को रात के सन्नाटे में घर से भागकर परेल पुल से युवक ने छलांग दी। वही, सर्च अभियान चला हुआ हैं। शनिवार को भी पूरा दिन पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और रविवार को भी पुलिस बल डटा रहा। लेकिन, अभी तक युवक का शव नही मिला हैं।
उधर डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने भी इसकी पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि युवक की तलाश की जा रही हैें। रविवार को भी युवक की तलाशी की गई। लेकिन, अभी तक युवक का शव नही मिल पाया हैं।