क़ुल्लू,07 अप्रैल : ज़िला पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बंजार में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मादक पदार्थ अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज किए हैं।
पहले मामले में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान शपनील में खेत में उगाई लगभग 5698 अफ़ीम के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया। यह अवैध खेती दीले राम निवासी गांव शपनील डाकघर अनाह तहसील बंजार की खेती में की गई थी।
वहीं, दूसरे मामले में पुलिस टीम ने सेब के पेडों के बीच उगाए लगभग 4760 अफ़ीम के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया। तीसरे मामले में शपनील में ही खेत में उगाये हुए लगभग 600 अफ़ीम के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया गया। छानबीन के दौरान प्रारम्भिक तौर पर यह अवैध खेती केहर सिंह निवासी गांव शपनील के खेत में की गई थी। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
@KI