कांगड़ा / आशीष शर्मा : जनपद के पुलिस थाना फतेहपुर के तहत एक व्यक्ति की पेड़ काटते समय मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह बरुणा पंचायत के पबाड़ा गांव में पेश आया। व्यक्ति अपने साथियों के साथ पेड़ काट रहा था। इसी दौरान जैसे ही पेड़ को काटा तो पेड़ का एक हिस्सा व्यक्ति के ऊपर गिर गया। हादसे में व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद उसके सभी दोस्त उसे सिविल अस्पताल फतेहपुर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान युद्धवीर सिंह (40) पुत्र बाबू राम निवासी बडिय़ालीके रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार ने बताया कि मृतक के साथियों के बयान दर्ज किए गए हैं। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।