शिमला, 14 मार्च : अप्पर शिमला में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। रोहड़ू, ठियोग और कुमारसेन के बाद अब चौपाल उपमण्डल में भीषण सड़क हादसा हुआ है। चौपाल के संराह मार्ग पर चफलाह नामक स्थान पर बीती रात एक बोलेरो कैम्पर (एचपी 63-4993) खाई में जा गिरी। बोलेरो में चार लोग सवार थे। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी चौपाल के संराह के रहने वाले थे और रात को घर लौट रहे थे।
मृतकों की पहचान चालक कमल प्रकाश (40) पुत्र जीत सिंह निवासी गांव डिमो, देव दत्त निवासी गढ़वाली, राजेश कुमार (33) पुत्र भेश राम गांव संराह (चौपाल)के तौर पर हुई है। मृतक देव दत्त संराह में दुकान करता था। हादसे में घायल दिनेश कुमार (35) पुत्र शेर सिंह गांव बनोटी संराह की हालत खतरे से बाहर है।
मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group
घायल दिनेश कुमार की तहरीर पर चौपाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह चालक की लापरवाही मानी जा रही है। शवों का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।