ऊना, 9 मार्च : हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिला के अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से पालमपुर के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की “टूरिज्म वंदे भारत बस सेवा” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पर्यटन निगम के माध्यम से चलाई गई यह पहली हाईटेक डीलक्स बस सेवा है। जो वंदे भारत ट्रेन के यात्रियों एवं पर्यटकों को बेहतर यातायात सुविधा मुहैया करवाएगी।
इससे पहले जहां कांगड़ा जिला के लोगों को निजी गाड़ी या टैक्सी लेकिन अम्ब रेलवे स्टेशन पहुंचना पड़ता था। अब बस चलने से लोगों के धन और समय दोनों की बचत होगी एवं टूरिज्म क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वंदे भारत बस सेवा ऊना ज़िला के साथ-साथ पड़ोसी ज़िला कांगड़ा के लोगों को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए अहम सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह पहली हाईटेक वोल्वो डीलक्स बस सेवा है जोकि टूरिज्म के माध्यम से चलाई जा रही है ।
उन्होंने बताया कि यह बस प्रातः 8 बजे पालमपुर से चलेगी तथा नगरोटा, कांगड़ा व देहरा होते हुए 11 बजे अंब-अंदोरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन से आने वाले यात्री ज़ोकि देहरा, कांगड़ा नगरोटा पालमपुर को जाएंगे वे इस बस सेवा के माध्यम से वापिस अपने गंतव्यों परपहुचंगे।
उन्होंने कहा कि इससे पहले कांगड़ा जिला के लोगों को वंदे भारत ट्रेन को पकड़ने के लिए निजी गाड़ी या टैक्सी लेकर अंब पहुंचना पड़ता था। लेकिन अब इस बस के चलने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इससे लोगों के धन और समय दोनों की बचत होगी तथा टूरिज्म क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।