नाहन (एमबीएम न्यूज) : रविवार को एक अधेड उम्र की महिला चौगान मैदान के आसपास सुबह
से ही नजर आ रही थी। हर राहगीर महिला को मानसिक रूप से विक्षिप्त ही बता रहा था। लेकिन दोपहर बाद महिला मैदान के समीप ही एक पेड पर चढ गई। हालांकि इस पेड से महिला के गिरने का ज्यादा डर नहीं था लेकिन संतुलन बिगडने की सूरत में लोहे की ग्रिल पर गिरकर कोई अनहोनी हो सकती है।
एमबीएम न्यूज नेटवर्क को पाठक किशन भाटिया ने पेड पर चढी इस महिला की तस्वीरें भेजी है। साथ ही कहा कि वह मदद भी करने का प्रयास कर रहे है। एक अरसे से शहर में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों की मौजूदगी न के बराबर ही हो गई थी। लेकिन रविवार को महिला सडक़ों पर घूमती पाई गई है। हालांकि यह नहीं पता कि महिला कौन है। लेकिन बताया यह भी जा रहा है कि महिला नाहन की ही रहने वाली हो सकती है।
दीगर बात यह भी है कि शहर के विला रांउड में 100 फुट से ऊंचे चीड के पेड भी है। अगर महिला इस तरह से पेडों पर चढ जाती है तो उस सूरत में रैस्कयू आपरेशन की नौबत आ सकती है। लिहाजा समय रहते ही सही कदम उठा लेने चाहिए।