नाहन, 20 नवंबर : बुधवार को 2023 के लिए भारतीय खेल पुरस्कारों (Indian Sports Awards) की घोषणा हुई है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सिरमौर जिला के गिरीपार क्षेत्र की कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी को अर्जुन अवॉर्ड (Arjun Award) के लिए चुना गया है। मौजूदा में रितु नेगी भारतीय महिला कबड्डी टीम (Indian Women’s Kabaddi Team) की कप्तान है। रितु नेगी के नेतृत्व में हाल ही के एशियाई खेलो (Asian Team) में भारतीय टीम ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था, पदक तालिका में ये देश के लिए 100वां पदक था।
खास बात ये भी है कि सिरमौर के हिस्से 21 साल बाद अर्जुन अवार्ड आया है। नेगी भारतीय कबड्डी टीम में डिफेंडर (Defender) के तौर पर खेलती हैं। बड़ा सवाल ये है कि क्या राज्य सरकार रितु नेगी को डीएसपी (DSP) के पद का ऑफर देकर घर वापसी की पेशकश करेगी या नहीं। मौजूदा में नेगी रेलवे (Railway) के लिए खेलती है। हिमाचल से प्रतिभाएं पहले भी पलायन कर चुकी है। इससे पहले सिरमौर से भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सीता गोसाई व अंतरराष्ट्रीय शूटर (International shooter) समरेश जंग चौधरी भी अर्जुन अवार्ड हासिल कर चुके है।
WATCH Related Content
बता दे कि नाहन से ताल्लुक रखने वाली सीता गोसाई कुछ समय तक भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Hockey Team ) की चयनकर्ता भी रह चुकी है, शूटर समरेश जंग का ताल्लुक नाहन विधानसभा के हरिपुर खोल इलाके से है। लंबे अरसे बाद सिरमौर के खिलाड़ी ने अर्जुन अवार्ड हासिल कर हिमाचल को गौरवान्वित किया है। गोसाईं मैनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेलों (commonwealth games) में देश के लिए स्टार थी।
सीता गोसाई के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता था। सीता गोसाई को 2002 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम (President APJ Abdul Kalam) ने अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था। खास बात ये भी है कि समरेश जंग को भी 2002 में अर्जुन अवार्ड मिला था। एक साथ दो सिरमौरी चमके थे। 2002 के मैनचेस्टर के राष्ट्रमंडल खेलों में, समरेश जंग ने दो स्वर्ण पदक जीते, पुरुषों की फ्री पिस्टल जोड़ी और 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल जोड़ी की ओपन स्पर्धा में अचूक निशानेबाज रहे, निशानेबाज जसपाल राणा के साथ साझेदारी में भी पदक हासिल किये थे।