शिमला (एमबीएम न्यूज़) : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आप मेडिकल चैकअप के लिए पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान डॉक्टरों ने उनकी आवश्यक जांच की और टेस्ट करवाए गए। सूत्रों ने बताया कि वीरभद्र सिंह रूटीन चैकअप के लिए पीजीआई गए थे। करीब दो घंटे तक मुख्यमंत्री पीजीआई रहे। इस दौरान डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य का गहनता से निरीक्षण किया।
वीरभद्र के प्रधान सलाहकार टीजी नेगी भी उनके साथ मौजूद थे। पीजीआई से वह आज ही वापिस शिमला पहुंचकर सीधे सचिवालय में आए और सरकारी कामकाज में व्यस्त हो गए। उन्होंने आज कई अधिकारियों से बैठकें कीं। 25 जुलाई को प्रदेश कैबिनेट की बैठक होगी, लिहाजा मुख्यमंत्री उनकी तैयारियों में लगे हुए हैं।